Latest Updates

एक रेप ऐसा भी #पति #पत्नी #रेप

जब बिना इजाजत ही वह आगे बढ़ता जाता है….,

मासूमियत को करके छलनी खूब नोच वो खाता है…।

कैसे बताऊं देशवासियों ..,?एक रेप यह कहलाता है…!!

होता जब यह खुले में…अगवा करके.., किसी लड़की का…,

तो सबको नजर आता है……।

बुरा भला कहते सब ,और शर्म से सर झुक जाता है…..!!

पर जब हो बंद कमरे में सारा काम..,तो फख्र-सा कराता है..,

क्यों कर समाज को यह रेप नजर नहीं आता है….!

मियां-बीवी का नाम देखकर..,रिश्ता जो जबरन बनाता है…,

सच कहती हूं बस यही.., एक रेप कहलाता है।।

होए रेप जो किसी का….,तो समाज सेफ्टी बढ़ाता है…,

शर्म करता खुद पर ,खुद को बुरा-भला कहता जाता है..।।

कोई कहता जो हो पता है ऐसा.., निगरानी में ही कर लेता…!

कोई कहता इससे अच्छा.., मन उसका ही रख देता…!!

पर जब बारी हो सुरक्षा की ..,सब यह भूल जाते हैं…!

याद आती सबको बिरादर, और बातें खूब सुनाते हैं…!!

कोई कहता पति है तेरा ,जो कहे वह कर लेना..!

बस बेटा इज्जत की खातिर.., घूंट यह भी पी लेना…!!

आए जब बारी दूजी की …,तो फिर यह गलती दोहराते हैं..!

“नीच-बिगड़ैल” कहकर जो ..उसको इतना सताते हैं…!!

फिर खुद ही अपने हाथों जबरन शादी कराकर.., हवस किसी की बुझाते हैं…!

पर क्या करें यह समाज भी.., सामने होते देखता है..,

दूसरों का खून है कहकर..,अपना पल्ला झाड़ता है…!!

कोई न कहता काश अफसोस..,एक रेप होने से रोक पाते…!

अपने ही हाथों से क्यों कर ,किसी की जिंदगी तबाह कर आए…,

पर यह समाज के ढोकले कानून.., सिर्फ बेबस पर ही चलते हैं….!!

काश हम सब मिलकर इन, रेपो को रोक पाते…!

अफसोस लोगों को मोहब्बत और रेप में फर्क समझा पाते..!!

7 Replies to “एक रेप ऐसा भी #पति #पत्नी #रेप

  1. true … Jis rishto ko smaj me ijjat ka nam lekr jindagi bhr ldki ko nibhana pdta h ye vhi dhokla rishta h …. I hope ye sb khtm ho

  2. I think isme maximum galti ladko ki hoti he , jo bus sirf yeh dekhte he ki ab mene isse shadhi ker li he ab muje iske saath kuch bhi kerne ka licence mil gya he , muje iski mrji nhi puchni bus mera hukoom chlana he , jub jub man me aaye tub tub wo sub kerna he chahe permission de ya na de
    Ladko sudhr jaao samne waali ki bhi respect kero uski bhi feelings hoti he usko bhi smjoo
    Shadhi ker le that’s not mean ki ap us par har chiz thopp donge , kabhi kabar uske man ka haal bhi jaan liya kero

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.